प्रेम कुमार गुप्ता फफूंद नगर पंचायत के नामित सभासद नियुक्त

समर्थकों में भारी उत्साह

करंट विज़न संवाददाता

फफूंद (औरैया) । नगर के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम कुमार गुप्ता को नगर पंचायत फफूंद का नामित सभासद बनाया गया है। शासन द्वारा उनकी नियुक्ति की घोषणा होते ही क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रेम कुमार गुप्ता की नियुक्ति पर नगर के प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर पुष्पगुच्छ भेंट किए और मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी। समर्थकों का कहना है कि प्रेम कुमार गुप्ता के अनुभव और सक्रियता का लाभ नगर के विकास कार्यों को मिलेगा।बधाई देने वालों ने कहा कि एक कर्मठ कार्यकर्ता को यह जिम्मेदारी मिलना संगठन के प्रति उनके समर्पण का फल है। इस दौरान नवनियुक्त सभासद प्रेम कुमार गुप्ता ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे नगर की समस्याओं के निस्तारण और विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *