जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में सुनी फरियादें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

विशेष रूप से जमीन से संबंधित मामलों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर समस्याओं का निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए गए

करंट विज़न संवाददाता

प्रयागराज। जिलाधिकारी ने जनता दर्शन कार्यक्रम में पहुंचे आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान प्रातः 10 बजे से बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे।जिलाधिकारी ने एक-एक कर लोगों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों में संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। विशेष रूप से जमीन से संबंधित मामलों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर समस्याओं का निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए, ताकि लोगों को समय पर न्याय मिल सके। उन्होंने यह भी बताया कि यदि किसी नागरिक को कोई समस्या है तो वह जनता दर्शन में उपस्थित होकर अपना प्रार्थना पत्र दे सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *