रामपुर गांव निवासी रामेश्वर सिंह पुत्र मंगल सिंह ने खागा एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके घर के सामने ग्राम समाज की जमीन स्थित है
करंट विज़न संवाददाता
फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में ग्राम समाज की जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा कर निर्माण कराने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के बावजूद निर्माण कार्य कराए जाने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है।रामपुर गांव निवासी रामेश्वर सिंह पुत्र मंगल सिंह ने खागा एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके घर के सामने ग्राम समाज की जमीन स्थित है, जिस पर गांव के ही श्यामलाल और प्रेम सिंह जबरन कब्जा कर निर्माण करना चाहते हैं। पीड़ित के अनुसार इस मामले को लेकर न्यायालय में मुकदमा दायर है और अगली सुनवाई भी निर्धारित है। आरोप है कि स्थानीय पुलिस और लेखपाल की मिलीभगत से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। पीड़ित का कहना है कि कई बार थाने में प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। डायल 112 पर सूचना देने पर पुलिस पहुंचती है तो निर्माण कार्य रुक जाता है, लेकिन पुलिस के जाते ही दोबारा काम शुरू हो जाता है।इस संबंध में थाना प्रभारी सत्यदेव गौतम ने बताया कि लेखपाल द्वारा रोक लगाने के निर्देश मिलने पर पुलिस मौके पर जाकर निर्माण कार्य रुकवाएगी।
