निःशुल्क ग्रामीण नेत्र चिकित्सा शिविर में 530 मरीजों का हुआ परीक्षण, 40 ऑपरेशन के लिए चिन्हित

चौ. रघुराज सिंह की पुण्यतिथि पर हुई श्रद्धाजंलि सभा

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। चौधरी रघुराज सिंह स्मारक संस्थान के तत्वावधान में पूर्व सांसद स्व.चौ. रघुराज सिंह की बीसवीं पुण्य स्मृति में जनपद के सुदूरवर्ती ग्राम बम्हनीपुर ब्लॉक ताखा में निःशुल्क ग्रामीण नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया गया जिसमें 530 लोगों ने अपना चिकित्सीय परीक्षण कराया, इनमें 40 मरीज ऑपरेशन हेतु चिन्हित किए गए। श्री शंकर धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय राहतपुर के नेत्र सर्जन डा. उमेश अहिरवार झांसी, डा. आरकेएस भदौरिया, डा. आदर्श राजौरे एवं डा. आर एस भदौरिया द्वारा चिकित्सीय टीम के साथ शिविर में भारी संख्या में उमड़े लोगों का चिकित्सीय परीक्षण किया गया। उन्हें दवाएं तथा चश्मे भी निःशुल्क वितरित किए गए। भारत विकास परिषद धर्मार्थ सेवा शाखा इटावा, विवेकानंद शाखा भरथना एवं श्री शंकर धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय राहतपुर के सहयोग एवं जितेंद्र चौधरी एडवोकेट, आचार्य महेश चंद्र तिवारी तथा बम्हनीपुर की ग्राम प्रधान शिवा तिवारी के संयुक्त संयोजन में आयोजित हुए इस निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में चौधरी रघुराज सिंह स्मारक संस्थान की अध्यक्ष आशा दुबे द्वारा संस्था की प्रगति रिपोर्ट के बारे में बताया गया। इस अवसर पर हुई श्रद्धांजलि सभा में पूर्व सांसद चौ. रघुराज सिंह के चित्र पर पुष्पार्पण कर वंदे मातरम् गीत गाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ शैलेंद्र कुमार शर्मा प्राचार्य चौ. चरण सिंह डिग्री कॉलेज हैंवरा ने कहा कि इस तरह के नेत्र चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर लगाकर संस्थान और चौधरी साहब का परिवार अपने पूर्वजों की धर्मार्थ सेवा परम्परा को जिस तरह से आगे बढ़ा रहा है, वह वंदनीय और अनुकरणीय है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि और चौधरी रघुराज सिंह से व्यक्तिगत रूप से जुड़े रहे भारत विकास परिषद पांचाल प्रांत के संगठन मंत्री डॉ आर एन दुबे ने कहा कि चौ. रघुराज सिंह जैसा सेवाभावी राजनेता उनके बाद कोई नहीं आया। वे सरल हृदय और सेवा की प्रतिमूर्ति थे। कार्यक्रम में प्रदीप पांडे, अनिल दीक्षित कुक्कू, सुबोध दीक्षित एडवोकेट, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रदीप तिवारी, सुनील दीक्षित ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य जगदीश सिंह यादव ने व संचालन वरिष्ठ स्तंभकार गणेश ज्ञानार्थी ने किया। शिविर को सफल बनाने में श्री शंकर धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय राहतपुर के निदेशक राजेंद्र कुमार दीक्षित, संचालन समिति के अध्यक्ष महेश चंद्र तिवारी अलकापुरी, डा. जेके तिवारी, डा. आशीष दीक्षित, शिवेंद्र यादव, युवराज चौधरी, ममता चौधरी, कर्नल रमाकांत पांडेय, ईहा चौधरी, रवि मिश्रा, विनोद त्रिपाठी, आशाराम मिश्रा, सुशांत उपाध्याय का विशेष सहयोग रहा। नेत्र शिविर व श्रद्धाजंलि सभा में उपस्थित अतिथि व आयोजक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *