अली कालोनी मस्जिद में कुरान मुकम्मल होने पर हुआ सम्मान समारोह

मुतवल्ली हाजी गुडडू मंसूरी ने विशिष्ठ लोगों को किया सम्मानित

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। अली कालौनी बाह अड्डा मस्जिद में रमज़ान उल मुबारक में कुरान मुकम्मल होने पर मुतवल्ली हाजी मुईन उद्दीन गुड्डू मंसूरी की ओर से सम्मान समारोह और नातिया मुशायरे का आयोजन किया गया।
मस्जिद अली कालौनी बाह अड्डा के पेश इमाम मौलाना मोहम्मद जमाल उद्दीन द्वारा रमज़ान में कुरान मुकम्मल करने पर मस्जिद के मुतवल्ली हाजी गुडडू मंसूरी ने उन्हें साफा पहनाकर व नगद धनराशि देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मौलाना जाहिद रज़ा ने कहा कि अल्लाह ने कुरान को नाजिल किया और फरमाया कुरान की हिफाजत मेरे जिम्मे है। अल्लाह ने और भी नबियों पर नाजिल होने वाली किताबों का जिम्मा नहीं लिया। यही वजह है कि कुरान में कोई भी बदलाव मुमकिन नहीं है। जो कुरान 1400 साल पहले नाजिल हुआ वही कुरान कयामत तक बाकी रहेगा। संचालन करते हुए नदीम अहमद बरकाती ने कहा जब जब चली है गर्दन ए बातिल पर ही चली, हैदर की जुल्फिकार समझदार बहुत है। इंतखाब आलम रौनक ने कहा हम गुलामे अली इब्ने अबु तालिब हैं, हक पे मरने को हम फौलादी जिगर रखते हैं। कार्यक्रम में हाजी गुडडू मंसूरी ने हाजी लड्डन मंसूरी, हाफिज मोहम्मद अहमद, हाफिज फैजान अहमद, तसलीम मंसुरी एड., साजिद हुसैन वारसी, इफ्तिखार मिर्जा, मसूद तैमूरी, शावेज़ नक़वी,जैनुल आबेदीन, रिजवान कुरैशी सहित तमाम लोगों को साफा व माला पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मौलाना फुरकान अहमद, हाफ़िज़ मो. कैफ, मो. आमिर मंसूरी, सैफ मंसूरी, अरशद वारसी, परवेज उर्फ मुन्नू चौधरी, कासिम फारुखी, शाहनवाज आलम, अतहर अंसारी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मौजूद मौलाना जाहिद रज़ा, मौलाना जमाल उद्दीन व हाजी गुड्डू मंसूरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *