* प्रबंधक योगेश सिंह सेंगर ने क्षेत्रीय जनमानस से की अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील
करंट विज़न संवाददाता
बिधूना : क्षेत्र की ख्याति प्राप्त संस्था जीएस पब्लिक जूनियर हाईस्कूल का 19 वां वार्षिकोत्सव 19 मार्च दिन गुरुवार को सायं 5:00 बजे से जय मां वैष्णो गेस्ट हाउस किशोरगंज बिधूना में आयोजित होगा। जिसकी तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं। यह जानकारी देते हुये जीएस पब्लिक जूनियर हाई स्कूल के प्रबंधक योगेश सिंह सेंगर ने क्षेत्रीय जनमानस से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का अनुरोध किया है। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए योगेश सिंह सेंगर ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बसपा के पूर्व प्रत्याशी गौरव रघुवंशी को आमंत्रित किया गया है। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत बिधूना के पूर्व चेयरमैन अमित कुमार उर्फ ललतू बाथम, एडवोकेट अवनीश कश्यप, डॉ राहुल कुमार सिंह और अंबेडकर नगर के सभासद भानू प्रताप सिंह सेंगर को आमंत्रित किया गया है। योगेश सिंह सेंगर ने क्षेत्रीय जनमानस से 19 मार्च दिन गुरुवार को सायं 5:00 बजे से जय मां वैष्णो गेस्ट हाउस किशोरगंज बिधूना में अधिक से अधिक संख्या में आकर कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया है।
