करंट विज़न संवाददाता
बेला। कानपुर रोड स्थित गोपाल वाटिका में रविवार दोपहर AWPL संस्था द्वारा एक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। संस्था के पदाधिकारियों ने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, आयुर्वेदिक उत्पादों के उपयोग और शरीर को रोगों से बचाने के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया।अभियान के दौरान, संस्था से जुड़े उत्कृष्ट कार्य करने वाले फाइटर्स को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में कोटा से आए ब्लू डायमंड मनोज मेहरा ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना अत्यंत आवश्यक है और आयुर्वेदिक दवाइयों तथा प्राकृतिक उत्पादों के उपयोग पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर स्टार सफायर धीरज सिंह, एमराल्ड आलोक मिश्रा, प्लैटिनम मनीष सिंह, गोल्ड अनुपम मिश्रा, सिल्वर त्रषिता मिश्रा, सोनी, कुमकुम, साधना, ब्रॉन्ज मनोज, रोहित पाण्डेय सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
