फतेहपुर के नवागंतुक एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने संभाला पदभार, पुलिस लाइन में दी गई सलामी

करंट विज़न संवाददाता

फतेहपुर। जनपद फतेहपुर के नवागंतुक पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस लाइन फतेहपुर में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा विधिवत सलामी दी गई। नवागंतुक एसपी ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से परिचय प्राप्त करते हुए जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी पुलिसकर्मी पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *