उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अंतर्गत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्र, स्ट्रांग रूम व कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

करंट विज़न संवाददाता

कानपुर देहात ,उपनिरीक्षक, नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के दृष्टिगत जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय द्वारा श्री कृष्ण औद्योगिक इंटर कॉलेज, मुहम्मदपुर स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, कक्ष निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी सहित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इसके उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन स्थित स्ट्रांग रूम तथा कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था, सीलिंग व्यवस्था तथा कंट्रोल रूम के माध्यम से की जा रही सतत निगरानी की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा को पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए सभी व्यवस्थाएं सतर्कता एवं गंभीरता के साथ संचालित की जाएं तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *