शहर में उत्साह से पढ़ी गई अलविदा जुमे की नमाज

मुसलमानों व रोज़ेदारों ने की मुल्क में अमनचैन की दुआ

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। रमजान उल मुबारक के अंतिम जुमे (अलविदा जुमे) की नमाज शहर की विभिन्न मस्जिदों में उत्साह के साथ अदा हुई, मौलानाओं, सहित रोजेदारों और मुसलमानों ने नमाज के बाद मुल्क में अमनचैन की दुआ की।
शहर की विभिन्न मस्जिदों में अलविदा जुमे की नमाज खुशनुमा माहौल में अदा की गई। शाही मस्जिद में हाफ़िज़ एजाज़ अहमद, सिंग्नल वाली मस्जिद में मुफ़्ती अनस नूर, मस्जिद पंजाबियान कटरा शहाब खां में मौलाना ज़ाहिद रज़ा, मस्जिद काली कबरें में हाफ़िज़ मुहम्मद नसीर, मस्जिद जिन्नातों वाली में हाफ़िज़ तौसीक़ अली, मस्जिद तकिया आजाद खान में मौलाना आतिफ़ रहमानी, मस्जिद शाह महमूद में मौलाना अफ़्फ़ान शम्सी, मस्जिद क़िले वाली में हाफ़िज़ हारून, मस्जिद हिसामुद्दीन में हाफ़िज़ नसीम अख्तर, शाही जामा मस्जिद में मौलाना अब्दुल्लाह असरी, मस्जिद पक्का तालाब में हाफ़िज़ फ़ैज़ान चिश्ती, मस्जिद गरीब नवाज में कारी वासिल रज़ा, मस्जिद इस्लामिया बोर्डिंग में हाफ़िज़ शकील अहमद, मस्जिद अक़्सा रामगंज ढाल में मौलाना तौफीक चिश्ती, अली कालोनी बाह अड्डा मस्जिद में हाजी गुडडू मंसूरी की देखरेख में मौलाना जमाल अहमद ने नमाज पढ़ाई। मस्जिद कचहरी में मुतवल्ली अख्तर आदिल की देखरेख में नमाज हुई। इसके अलावा मस्जिद सराय कटरा सेवा कली, मस्जिद शाहगंज, मस्जिद बुलाक़ी, मस्जिद कुरैशियान नया शहर, मस्जिद दरगाह वारसी, मस्जिद कटरा पुर्दल खां, मस्जिद गाड़ीपुरा, मस्जिद स्टेशन रोड, मस्जिद रामगंज, मस्जिद पचराहा, मस्जिद शेख जलाल, मस्जिद स्टेशन रोड, मस्जिद गाड़ीपुरा, मस्जिद शाहगंज, मस्जिद जिन्नातों वाली, मस्जिद साबितगंज, मस्जिद मोहल्ला अराड़ स्टेशन रोड, मस्जिद चौकी शमशेरी सहित अनेक मस्जिदों में अलविदा जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से हुई।अंजुमन हैदरी कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शावेज़ नक़वी ने बताया कि शिया समुदाय की घटिया अज़मत अली स्थित जामा मस्जिद पंजतनी में मौलाना अनवारुल हसन जैदी इमामे जुमा इटावा ने अलविदा जुमे की नमाज अदा कराई। मस्जिद नमाजियों से खचाखच भरी थी। अल्हाज़ कमर अब्बास नकवी, हाजी अरशद मरगूब, राहत अक़ील, शावेज़ नक़वी, कारी सरफराज आलम, मौलाना तारिक शम्सी, खादिम अब्बास, हाजी गुड्डू मंसूरी, वसीम चौधरी, हाजी अजीम वारसी, तनवीर हसन, राहत हुसैन रिज़वी, डॉ. अयाज अली, इदरीस अंसारी, मुशीर हैदर, वाई के शफी, वहाज अली निहाल, जैनुल आबेदीन, शफी अहमद, कामरान खान, हाजी फजल यूसुफ, प्रधानाचार्य गुफ़रान अहमद, सहित नमाजियों ने अल्लाह से मुल्क में अमनचैन की दुआ की। नमाज के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस प्रशासन का सराहनीय योगदान रहा। अलविदा जुमे की नमाज पढ़ाते मौलाना अनवारुल हसन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *