वहीं संस्थान में आने जाने वाले वाहनों को भी आक्रोशित छात्र छात्राओं ने रोक दिया
करंट विज़न संवाददाता
प्रयागराज – औद्योगिक क्षेत्र स्थित रज्जू भैया विश्वविद्यालय में फिर एक बार छात्र छात्राओं ने जमकर हंगामा काटा। हंगामा काट रहे छात्र-छात्राओं का आरोप है कि उन्हें नियम के विपरीत जाकर फेल कर दिया गया। जिससे छात्र एवं छात्राओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। एक बार फिर औद्योगिक क्षेत्र स्थित रज्जू भैया विश्वविद्यालय पहुंचे छात्र छात्राओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा काटा। इतना ही नहीं उन्होंने विश्वविद्यालय से संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ गंभीर से आरोप भी लगाए। वहीं संस्थान में आने जाने वाले वाहनों को भी आक्रोशित छात्र छात्राओं ने रोक दिया। हंगामा और नारेबाजी का दौर काफी देर तक चलता रहा। बता दे कि इससे पूर्व भी छात्र-छात्राओं ने रज्जू भैया विश्वविद्यालय में जमकर हंगामा काटा था आज भी हंगामा काटने का सिलसिला अब तक जारी है।
अमृत प्रभात हिंदी दैनिक
