भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं ने प्रयागराज स्थित आनंद भवन का भ्रमण कर नेहरू परिवार के इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की
करंट विज़न संवाददाता
फतेहपुर। विजयीपुर राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विकास खंड विजयीपुर के छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान तहसीलदार खागा ने हरी झंडी दिखाकर छात्रों के दल को प्रयागराज के लिए रवाना किया।खंड शिक्षा अधिकारी रजनीश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आयोजित इस एक्सपोजर विजिट का उद्देश्य बच्चों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक और ऐतिहासिक जानकारी से अवगत कराना रहा। भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं ने प्रयागराज स्थित आनंद भवन का भ्रमण कर नेहरू परिवार के इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके अलावा तारामंडल में खगोलीय घटनाओं और अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं।इसके पश्चात छात्रों ने अल्फ्रेड पार्क स्थित संग्रहालय का भी भ्रमण किया, जहां उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े इतिहास और पुरातात्विक धरोहरों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर एआरपी आशीष कुमार ने कहा कि ऐसे शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम बच्चों में जिज्ञासा और सीखने की भावना को बढ़ाने में सहायक होते हैं।कार्यक्रम में दिनेश सिंह, कमल, सचिन, गोपी, चमन सिंह, सचिन कुमार, आभा सिंह, रूमा देवी, देवेंद्र सिंह, नीरज कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।
