स्कूलों में चला चिकनपॉक्स बचाव महाअभियान, 101 बच्चों को दी गई होम्योपैथिक दवा

अभियान का नेतृत्व रेडक्रॉस सोसाइटी फतेहपुर के चेयरमैन, आरोग्य भारती के जिला सचिव एवं एचएमएआई के अध्यक्ष डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने किया

करंट विज़न संवाददाता

फतेहपुर। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, आरोग्य भारती एवं दि होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजन में चिकनपॉक्स बचाव महाअभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व रेडक्रॉस सोसाइटी फतेहपुर के चेयरमैन, आरोग्य भारती के जिला सचिव एवं एचएमएआई के अध्यक्ष डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने किया।अभियान के तहत कम्पोजिट विद्यालय रस्तोगीगंज तथा डॉ. बी.आर. अंबेडकर शिक्षा सदन, आबूनगर में बच्चों को चिकनपॉक्स से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया गया। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने बच्चों को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि अधिकतर समय बच्चे घर और विद्यालय में बिताते हैं, इसलिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने बच्चों को भोजन से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ धोने की आदत अपनाने की सलाह दी।
अभियान के दौरान दोनों विद्यालयों के कुल 101 बच्चों को चिकनपॉक्स से बचाव में सहायक होमियोपैथिक दवा भी वितरित की गई। इस अवसर पर इंचार्ज प्रधानाचार्य सलमा बेगम, केदार, आजीवन सदस्य अभिनव श्रीवास्तव तथा प्रेमचंद्र मौर्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *