इस दौरान प्रशिक्षण की प्रगति के संबंध में भी जानकारी ली गई
करंट विज़न संवाददाता
फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस लाइन में आयोजित परेड के दौरान परेड की सलामी लेकर टोलीवार परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों एवं प्रशिक्षु आरक्षियों के टर्नआउट का निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रशिक्षण की प्रगति के संबंध में भी जानकारी ली गई और अनुशासन तथा कार्यकुशलता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी बैरकों, प्रशिक्षण कक्ष, कैंटीन, वर्दी स्टोर, आवासीय कॉलोनी, परिवहन शाखा, यूपी-112 शाखा, भोजनालय सहित गार्द रजिस्टरों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इस मौके पर क्षेत्राधिकारी लाइन एवं प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।
