शिविर में 150 से अधिक कर्मचारियों और उनके परिजनों की स्वास्थ्य की जांच की गई
करंट विज़न संवाददाता
इटावा। सफारी पार्क में अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 150 से अधिक कर्मचारियों और उनके परिजनों की स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर का आयोजन उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा किया गया। इस दौरान सभी कर्मचारियों को फर्स्ट एड किट भी वितरित की गई। शिविर में जनरल बॉडी चेकअप, रक्त जांच, डेंटल, ईएनटी, स्त्री रोग, आंख और रेस्पिरेटरी रोगों से संबंधित जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इस शिविर में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ सहित करीब 50 चिकित्सक मौजूद रहे।चिकित्सकों की टीम का नेतृत्व प्रो. डॉ. एसपी सिंह मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और डॉ. एनपी सिंह प्रोफेसर व चीफ कोऑर्डिनेटर आउटरीच प्रोग्राम ने किया। शिविर का शुभारंभ इटावा सफारी पार्क के निदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने किया और सबसे पहले उन्होंने स्वयं अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। कार्यक्रम के आयोजन में उप निदेशक डॉ. विनय कुमार सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी रुपेश श्रीवास्तव, मनन्जय यादव सहित अन्य कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन करते निदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल।
