इसी तरह खुलदाबाद के रोशन बाग़ मे एक कतिथ पत्रकार नें पुलिस की गश्त के साथ सेल्फी वीडियो बना कर पोस्ट की थी
करंट विज़न संवाददाता
प्रयागराज के पुलिस कॉमिशनर जोगेंद्र कुमार नें पुलिस की गश्त और वाहन चेकिंग की वीडियो से रील बना कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले क़ो गंभीरता से लिया हैं CP का कहना हैं की इस मामले मे प्रयागराज ज़ोन के सभी थानो क़ो एक निर्देश पत्र भेज कर इस पर लगाम लगाने का निर्देश दिया जायेगा, कुछ दिनों मे देखा गया की कुछ लोग गले मे आई. कार्ड टांग कर थाने से निकलते हुए वीडियो बना कर रील बनाये थे जिसको सोशल मीडिया मे भौकाल के तौर पर पोस्ट किया गया था, इसी तरह खुलदाबाद के रोशन बाग़ मे एक कतिथ पत्रकार नें पुलिस की गश्त के साथ सेल्फी वीडियो बना कर पोस्ट की थी, CP जोगेंद्र कुमार नें इन सभी मामलो का संज्ञान लेकर सख्त कार्यवाही की बात कही हैं
