पूर्व कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने किया भाजपा मंडल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधि का भव्य स्वागत

भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रेम कुमार गुप्ता के आवास पर गुरुवार को एक विशेष स्वागत समारोह का आयोजन किया गया

करंट विज़न संवाददाता

फफूंद (औरैया) । नगर के मोहल्ला गोविंद गंज स्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रेम कुमार गुप्ता के आवास पर गुरुवार को एक विशेष स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत के नेतृत्व में नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष कुलदीप दुबे और जिला प्रतिनिधि राजेंद्र कुमार उर्फ रानू अग्निहोत्री का जोरदार स्वागत हुआ। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का सम्मान होता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति से कोसों दूर है। पार्टी की मजबूती का आधार वे लोग हैं जो धरातल पर निस्वार्थ भाव से कार्य करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नवनियुक्त पदाधिकारी अपनी नई जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे और संगठन को और अधिक गतिशील बनाएंगे। कार्यक्रम के दौरान मानवेंद्र पोरवाल, विष्णु दत्त शुक्ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रमोद नारायण तिवारी, बृज पाल सिंह, सोनू गुप्ता, जसवंत सिंह कुशवाहा, डॉ. भगवती दुबे और श्याम पंडित समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और पार्टी के विस्तार का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *