शंकराचार्य जी से मिले सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव; पुत्र अर्जुन के साथ लिया आशीर्वाद

करंट विजन संवाददाता

इमरान खान

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य जी से मुलाकात की। इस अवसर पर उनके साथ उनके पुत्र अर्जुन यादव भी मौजूद रहे।

मुलाकात के दौरान श्री यादव ने शंकराचार्य जी का विधिवत पूजन कर आशीर्वाद लिया। संतों के सानिध्य में हुई इस भेंट के दौरान देश की सांस्कृतिक एकता और सामाजिक सद्भाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि संतों का मार्गदर्शन समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य करता है।

शंकराचार्य जी ने अर्जुन यादव को यशस्वी होने का आशीर्वाद दिया। इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब साझा की जा रही हैं, जिसे लोग राजनीति और आध्यात्म के एक सकारात्मक तालमेल के रूप में देख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *