करंट विजन संवाददाता
इमरान खान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपद इटावा ने माह फरवरी-2026 की जनसुनवाई समाधान प्रणाली IGRS रैंकिंग में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जनसमस्याओं के गुणवत्तापूर्ण और त्वरित निस्तारण के लिए संचालित IGRS की मासिक समीक्षा मुख्यमंत्री कार्यालय स्तर से की जाती है।
इसी समीक्षा के तहत फरवरी-2026 में जारी रैंकिंग में इटावा पुलिस का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा।
जनपद के 20 थानों द्वारा प्राप्त शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण कर यह उपलब्धि हासिल की गई।
जिन थानों ने 100% शिकायतों का निस्तारण किया उनमें भरथना, कोतवाली, सहसों, ऊसराहार, जसवंतनगर, सैफई, बिठौली, इकदिल, बसरेहर, बकेवर, भरेह, पछायगांव, बलरई, लवेदी, सिविल लाइन, महिला थाना, फ्रेंड्स कॉलोनी, वैदपुरा, चौबिया और चकरनगर शामिल हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के प्रभावी नेतृत्व और मॉनिटरिंग का परिणाम
