नोटिस डिलीवरी और हियरिंग कार्य की प्रगति का लिया जायजा
करंट विज़न संवाददाता
फतेहपुर।जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने 241-अयाहशाह विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय वाहिदपुर स्थित बूथ संख्या-14 का निरीक्षण कर वहां चल रहे नोटिस डिलीवरी और हियरिंग कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्य को समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विधानसभा के ईआरओ ने बताया कि भाग संख्या-14 में कुल 617 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी के 48 और नो मैपिंग के 24 प्रकरण चिन्हित किए गए थे, जिन्हें अब शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है।जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ के माध्यम से नोटिस डिलीवरी और हियरिंग का कार्य कराया गया। वहीं उपजिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा भी सभी बूथों की निगरानी करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।इस दौरान ईआरओ और एईआरओ अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर कार्य की प्रगति पर नजर बनाए रहे और सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कराने के निर्देश दिए।
