श्री 1008 आदिनाथ जिन बिम्ब वेदी प्रतिष्ठा एवं आध्यात्मिक ज्ञानामृत महोत्सव का भव्य शुभारंभ

इसके बाद भगवान श्रीजी का अभिषेक, पूजन और कलश पूजन विधि-विधान से संपन्न हुआ

करंट विज़न संवाददाता

जसवंतनगर। नगर में आयोजित श्री 1008 आदिनाथ जिन बिम्ब वेदी प्रतिष्ठा एवं आध्यात्मिक ज्ञानामृत महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर जी से आदिनाथ भगवान को बड़े हर्षोल्लास के साथ ढोल-नगाड़ों की धुन पर महावीर वाटिका, अयोध्यापुरी स्थित कार्यक्रम स्थल तक लाकर की गई। इसके बाद भगवान श्रीजी का अभिषेक, पूजन और कलश पूजन विधि-विधान से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पंडाल की प्रतिष्ठा का उद्घाटन विद्वान संजय जैन, ज़ेवर, विवेक, सचिन्द्र, अशोक और दिव्यांश समकित द्वारा किया गया। एवं अयोध्यापुरी का उद्घाटन अनिल परिवार मंगलायतन द्वारा तथा ध्वजारोहण वैभव-अजीत परिवार (दिल्ली) द्वारा किया गया। कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ाने में चिदायतन एवं मंगलायतन की टीमों का विशेष सहयोग रहा।धार्मिक अनुष्ठानों में कार्यक्रम के माता-पिता शिवकांत-नीता जैन, सौधर्म इंद्र आराध्य-अमिता जैन, कुबेर इंद्र अनाकुल-श्वेता जैन तथा महायज्ञ नायक अच्युतकांत-अनुस्यूती जैन ने विशेष भक्ति के साथ भाग लिया।संध्या के समय सिद्ध भगवान की आराधना, पधारे हुए विद्वानों का स्वाध्याय एवं धर्मसभा आयोजित की गई। इस अवसर पर माता मरू देवी के सोलह स्वप्न एवं उनके फल का भावपूर्ण वर्णन किया गया। रात्रि में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ दिनभर के आयोजन संपन्न हुए, जिसमें बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर धर्म लाभ प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *