पूर्व सभासद ने कराया रोज़ा इफ़्तार, रोजदारों ने मांगी अमन चैन की दुआ

रोजदारों ने खजूर के साथ खोला रोज़ा,और सभी रोजदारों ने मिलकर मांगी अमन चैन की दुआ।

करंट विज़न संवाददाता

जसवंतनगर/इटावा। फ़क्कड़पुरा मोहल्ला के पूर्व सभासद एवं ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड के प्रदेश सचिव जावेद मेंबर ने रोजदारों को कराया रोज़ा इफ़्तार। इस अवसर पर ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड यूनिट इटावा के जिला अध्यक्ष हाजी शेख शकील अहमद ने कहा कि रोज़ा इफ़्तार कराना बहुत ही शबाव का काम है, क्योंकि एक रोजदार पूरे दिन बिना कुछ खाए पिए बिना पानी के पूरा दिन खुदा की इबादत करता है, और शाम को जो भी व्यक्ति रोजदारों को रोजा इफ्तार करवाता है इससे बड़ा शबाब का काम कोई नहीं । ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड के प्रदेश सचिव जावेद मेंबर ने बताया कि आज हमारे बेटे माजिद खान ने पहली बार रोज़ा रखा है और ये हमारे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है, इसी खुशी में हमने रोज़ा खुशाई का कार्यक्रम किया जिसमें रोजदारों ने रोजा इफ़्तार कराया गया। इस दौरान मगरिब की नमाज़ हाफ़िज़ फरीद ने अदा कराई।
इस अवसर उपस्थिति रहे दानिश खान, आमिर खान, शानू,नावेद , वकील साहब , पूर्व सभासद नईम मेंबर, माजिद, वाहिद ,जाहिद शेख हसन चीनी आदि रोजदारों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *