चेयरमैन अनवर कुरैशी के इफ्तार में दिखी एकता की मिसाल

इफ्तार में दोनों समुदाय के लोग रहे मौजूद

करंट विज़न संवाददाता

फफूंद (औरैया): रमजान के मुकद्दस महीने के 19वें रोजे पर सोमवार को कस्बे के श्री राधावल्लभ इंटर कॉलेज परिसर में गंगा-जमुनी तहजीब का अनूठा नजारा देखने को मिला। नगर पंचायत फफूंद के चेयरमैन मोहम्मद अनवर कुरैशी द्वारा आयोजित सामूहिक इफ्तार में दोनों समुदाय के लोगों ने शिरकत कर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। सोमवार को चेयरमैन अनवर कुरैशी द्वारा कराये गये सामूहिक रोजा इफ्तार में इफ्तार से पहले और नमाज के बाद सभी रोजेदारों ने एक साथ मिलकर देश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए विशेष दुआ मांगी। इफ्तार में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व राज्यमंत्री व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद इरशाद ने कहा कि रोजा इंसान को गुनाहों से दूर रखकर संयम सिखाता है। सच्चे दिल से की गई इबादत ही अल्लाह की बारगाह में कुबूल होती है। नगर पंचायत फफूंद के चेयरमैन मोहम्मद अनवर कुरैशी ने कहा कि रमजान का महीना इबादत, सब्र और इंसानियत का पैगाम देता है। इस तरह के आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम और एकता की जड़ें मजबूत होती हैं। इस अवसर पर पुष्पेंद्र यादव, दीपू यादव, गौरव यादव, दीनू , बबलू शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक तथा रोजेदार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *