विधायक आवास पर होली मिलन समारोह

ढोलक की थाप पर हुरियारों ने गायी फाग

करंट विज़न संवाददाता

दिबियापुर। रंग पंचमी पर रविवार को स्थानीय औरैया मार्ग स्थित विधायक आवास पर समाजवादी पार्टी का होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अतर सिंह नायक की अध्यक्षता में हुये कार्यक्रम में दिबियापुर विधान सभा क्षेत्र के सपा कार्यकर्ता, पदाधिकारियों के अलावा तमाम फाग प्रेमी भी मौजूद रहे। इस मौके पर विधायक प्रदीप यादव ने मौजूद कार्यकत्ताओं एवं सहयोगियों को होली की शुभकामनाएं देते हुये कहा कि सपाई बोलचाल में संयमित और मर्यादित भाषा अपनायें। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार के रहते समाज में किसान , मजदूर , कर्मचारी और व्यापारियों का शोषण हो रहा है। उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ता निडर और बहादुर हैं वह अन्याय के खिलाफ झुकने वाले नहीं हैं उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में सपा सरकार बनने पर क्षेत्र का विकास किया जायेगा। इससे पूर्व विधायक ने कार्यक्रम में शामिल क्षेत्रीय सभी फाग गायन टीमों को पुरस्कृत करते हुये टीम के सदस्यों को गमछा , पगड़ी पहनाते हुये माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर संगठन के जिला प्रभारी समरथ सिंह पाल, पूर्व प्राचार्य डा अजब सिंह यादव,ओम प्रकाश ओझा, सुनील दुवे एडवोकेट, कमलेश गुप्ता एडवोकेट, बारेलाल पाल, श्याम बाबू यादव, पूर्व चेयरमैन अरविन्द पोरवाल, विपिन गुप्ता, बीरेन्द्र राजपूत , वैकुण्ठ यादव, बबलू नायक, डा० कप्तान सिंह पाल, लालता प्रसाद शंखवार, संजीव चौधरी , अजय पोरवाल, अश्वनी शर्मा, कमलेश यादव, सोनू त्यागी, उदयवीर सिंह यादव, राजकुमार, कृष्ण कुमार कश्यप,अमित कुमार, गौरव यादव, प्रिंस यादव, वहीद खां, सर्वेश दोहरे, सत्यदेव यादव, सोनू त्यागी, बृहमानंद गुप्ता, रामू सिंह चक, विशम्भरनाथ, मेघनाथ यादव, सुखवीर सिंह यादव, श्रीकृष्ण पिछड़ा , विनोद तिवारी, मुन्ना कुरेशी एवं संतोष शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन सपा विधानसभा अध्यक्ष बीरेन्द्र राजपूत ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *