सेविन सीज प्ले स्कूल में एनुअल अवॉर्ड कार्यक्रम में मेधावी प्रतिभाएं हुईं सम्मानित

सेविन सीज प्ले स्कूल में एनुअल अवॉर्ड फंक्शन आयोजित किया गया

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। विनीत विहार कॉलोनी में स्थित सेविन सीज प्ले स्कूल में एनुअल अवॉर्ड फंक्शन आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं में विजयी रही नन्हीं मुन्नी मेधावी प्रतिभाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि थियोसोफीकल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अनूप मिश्रा ने कहा कि नन्हें मुन्ने बच्चों को यदि उनकी बाल्यावस्था में ही ज्ञानपरक अच्छे विचारों और संस्कारों से जोड़ दिया जाए तो वे एक दिन अच्छे नागरिक बनकर देश और समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान करते हैं। मुझे आज इस प्ले स्कूल में आकर यहां के छोटे बच्चों को देखकर बहुत प्रसन्नता हो रही है कि विद्यालय के प्रबंधन, प्रिंसपल और शिक्षकों द्वारा उनकी प्रतिभा को निखारने का सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर ओवरऑल बेस्ट लर्निंग में एलकेजीके अदित व आरोही, यूकेजी के रियांश को बेस्ट लर्नर, यूकेजी की दिविशा को हैंड राइटिंग, फर्स्ट क्लास के नील एवं शान्वी जैन को ओवरऑल बेस्ट डांसिंग, नर्सरी के हृदयांश बेस्ट आर्ट्स/क्राफ्ट, नर्सरी के ही मानिक को बेस्ट ओरल, पृथ्वी को बेस्ट अटेंडेंस व अन्य बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन शिव किशोर दुबे एडवोकेट तथा सेविन हिल्स इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सौरभ दुबे ने भी बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किया। सेविन सीज प्ले स्कूल की डायरेक्टर व प्रिंसिपल साक्षी दुबे ने सभी अतिथियों एवं सहयोगी स्टाफ का आभार जताया।  बच्चों को सम्मानित करते विद्यालय के चेयरमैन शिव किशोर दुबे एड.।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *