एनटीपीसी में महिलाओं की भूमिका अतुलनीय एवं अपरिहार्य ,, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बोले महा प्रबंधक एनटीपीसी

एनटीपीसी में महिलाओं की उपलब्धियों का उत्सव

करंट विज़न संवाददाता

दिबियापुर।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एनटीपीसी औरैया के प्रशासनिक भवन स्थित प्रेक्षागृह में एक भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और व्यावसायिक उपलब्धियों का उत्सव मनाते हुए उनके अमूल्य योगदान को हार्दिक सराहना एवं सम्मान प्रदान किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एनटीपीसी औरैया के परियोजना प्रमुख शुभाशीष गुहा एवं जागृति महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती मंजरी गुहा ने किया । समारोह का शुभारम्भ करते हुए सर्वप्रथम अध्यक्षा, जागृति महिला मंडल मंजरी गुहा द्वारा उपस्थित सभी महिलाओं को सम्मानस्वरूप रोज़बड भेंट किया गया। तदोपरांत मुख्य अतिथियों द्वारा केक काटकर उत्साहपूर्वक अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आगाज़ किया गया। परियोजना प्रमुख श्री शुभाशीष गुहा ने अपने प्रेरणापूर्ण उद्बोधन में कहा कि एनटीपीसी परिवार सदैव महिला कर्मचारियों के सर्वांगीण विकास एवं सशक्तिकरण हेतु प्रतिबद्ध है तथा संगठन की प्रगति में उनकी भूमिका अतुलनीय एवं अपरिहार्य है। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्षगण, वरिष्ठ अधिकारीगण, जागृति महिला मंडल की पदाधिकारी एवं सदस्याएँ, केंद्रीय विद्यालय एवं सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंड्री स्कूल की प्राचार्या एवं शिक्षिकाएँ, एनटीपीसी की महिला कर्मचारी तथा संविदा महिला कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह में महिला सशक्तिकरण के संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों , सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता, सामाजिक एवं आर्थिक समानता का अधिकार, वैचारिक स्वतंत्रता एवं आत्म-अभिव्यक्ति पर चर्चा हुई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *