करंट विजन संवाददाता
इमरान खान
जसवन्तनगर/इटावा। ब्लॉक क्षेत्र जसवन्तनगर की ग्राम पंचायत सराय भूपत कटेखेड़ा में रामकथा ज्ञान यज्ञ के शुभारंभ के मौके पर 51 कन्याओं ने कलश यात्रा निकाली, इस कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ,कन्याओं , एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया।यह कलश यात्रा सराय भूपत कटेखेड़ा से चलकर नगला रामफल, नगला भगत होते हुए सागर ढाबा स्थित नदी से जल भरकर वापस कथा स्थल आदि शक्ति मां दुर्गा मंदिर सराय भूपत कटेखेड़ा पर समाप्त हुई।
इस अवसर पर अयोध्या धाम से आए सरस कथा वाचक श्री श्री 1008 महंत श्री गणेश दास जी महाराज, शांती कुटी प्रमोद वन श्री अयोध्या जी मंच पर बैठे आकर्षक का केंद्र लग रहे थे।
यज्ञकर्ता जगदीश यादव बाबू जी ने कहा कि महंत श्री खड़ेश्वरी महाराज जी और महंत श्री मौनी महाराज के पवन सानिध्य से यह नौ दिवसीय रामकथा 7 मार्च दिन शनिवार से शुभारंभ हुई और इसका समापन 15 मार्च दिन रविवार को होगा ।
उन्होंने बताया कि इस दौरान हवन का समय सुबह 8 बजे दोपहर 12 बजे तक रहेगा उसके बाद रामकथा दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक शाम को रात्रि 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक रामलीला का भव्य आयोजन कराया जायेगा।
पूर्ण आहुति एवं भंडारा 16 मार्च दिन सोमवार को होगा।
इस दौरान कलश यात्रा में उपस्थित रहे यज्ञकर्ता जगदीश यादव , सुदामा देवी , सत्यवीर यादव ,उर्मिला यादव , रमेश यादव, वीना यादव एवं यज्ञपति अजय यादव , रेखा देवी, रमेश चंद्र, सावित्री देवी , रामअवतार, अनारकली, ऊभन सिंह , मंजू देवी, गजेंद्र सिंह , मिथलेश कुमारी,महेश चंद्र ,सूरजमुखी,रमेश चंद्र प्रजापति, उर्मिला देवी, साहूकार, सर्वेश कुमारी, रघुवीर सिंह , विरासा देवी, श्यामशंकर , बिजरानी देवी, विनतीराम, मथुरा देवी, सचिन यादव, विंटू यादव , दिव्यांश यादव देवू, लल्ला बाबू, पवन यादव जैना यादव, सुधीर यादव , सतेंद्र यादव सौरभ यादव, विनेश यादव आदेश यादव, दुर्वेश यादव , डॉ गिरीश यादव , दिलीप यादव, उपदेश यादव पीता भाई,व्यवस्थापक सभी क्षेत्रवासी एवं सराय भूपत कटेखेड़ा ग्रामवासी।
