शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने किया पैदल गश्त

थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए नियमित रूप से पैदल गश्त कराई जा रही है

करंट विज़न संवाददाता

दिबियापुर ।नगर में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने पैदल गश्त की। यह गश्त स्टेशन रोड, भगवतीगंज, फफूंद चौराहा सहित प्रमुख बाजारों और मुख्य मार्गों पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की गई। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी के साथ अपराध निरीक्षक शेर सिंह, एसआई नेम सिंह, विकास त्रिपाठी, राजेंद्र कुमार और प्रदीप कुमार सहित पुलिस टीम मौजूद रही। पुलिस टीम ने नगर के भीड़भाड़ वाले बाजारों, चौराहों और मुख्य मार्गों का भ्रमण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस ने दुकानदारों और आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनसे शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए नियमित रूप से पैदल गश्त कराई जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जा रही है और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *