खेमकरनपुर के होनहार छात्र नितिन का इंस्पायर अवार्ड में चयन

10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी, गांव व विद्यालय में खुशी का माहौल

करंट विज़न संवाददाता

फतेहपुर। विजयीपुर विकासखंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय (यूपीएस) खेमकरनपुर के कक्षा 8 के छात्र नितिन कुमार ने अपनी प्रतिभा के दम पर विद्यालय और गांव का नाम रोशन किया है। नितिन कुमार, पुत्र विनय कुमार, का चयन भारत सरकार की प्रतिष्ठित इंस्पायर अवार्ड योजना के लिए हुआ है। इस उपलब्धि की खबर मिलते ही परिवार, गांव और विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई।इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को अपने नवाचार (इनोवेटिव मॉडल) को विकसित करने के लिए 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि सीधे उनके बैंक खाते में प्रदान की जाती है। इस योजना में प्रत्येक विद्यालय से अधिकतम पांच विद्यार्थियों के आवेदन स्वीकार किए जाते हैं और कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद श्रेष्ठ विचारों का चयन किया जाता है।नितिन की इस सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश मौर्य, शिक्षिका प्रतिभा गुप्ता तथा शिक्षक सौजन्य त्रिपाठी ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं ने भी तालियों के साथ अपनी खुशी व्यक्त की।नितिन कुमार की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल है तथा अन्य विद्यार्थियों को भी नवाचार और वैज्ञानिक सोच की दिशा में प्रेरणा मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *