करंट विजन संवाददाता
US-Iran War: ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने फारस की खाड़ी में अमेरिकी ऑयल टैंकर पर हमले का दावा किया है। IRGC ने इसे ईरानी युद्धपोत पर हुए हमले का बदला बताया है
US-Iran War: मिडिल ईस्ट में युद्ध के चलते लगातार तनाव बना हुआ है। इजरायल, अमेरिका और ईरान (Iran-US Israel War) के बीच शुरू हुए संघर्ष ने अब भयानक युद्ध का रूप ले लिया है और इस युद्ध के अंत के कोई आसार नजर नहीं आ रहे है। इसी बीच अब खबर सामने आ रही है कि ईरानी सेना ने अमेरिकी ऑयल टैंकर पर हमला कर दिया है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने फारस की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में एक अमेरिकी ऑयल टैंकर को निशाना बनाकर हमला किया है। हालांकि इस हमले में कितने लोग हताहत हुए इसकी कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
