करंट विज़न संवाददाता
फतेहपुर। जनपद फतेहपुर में एआईएमआईएम का 68वां स्थापना दिवस पूरे जोश, अनुशासन और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम ज़िला अध्यक्ष एडवोकेट मोहिउद्दीन फारूकी साहब एवं यूथ ज़िला अध्यक्ष क़ासिम सिद्दीकी साहब के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिले व शहर के पदाधिकारियों, वरिष्ठ सदस्यों और कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय मौजूदगी ने आयोजन को विशेष ऊर्जा प्रदान की।अपने संबोधन में एडवोकेट मोहिउद्दीन फारूकी साहब ने पार्टी के संस्थापक अब्दुल वाहिद ओवैसी साहब से लेकर वर्तमान तक के संघर्षपूर्ण और गौरवशाली संगठनात्मक सफर पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं यूथ ज़िला अध्यक्ष क़ासिम सिद्दीकी साहब ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भरते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने, अनुशासन बनाए रखने तथा जमीनी स्तर पर संघर्ष तेज करने का आह्वान किया।विशेष उल्लेखनीय रहा कि सभी पदाधिकारियों व वरिष्ठ सदस्यों ने रोज़ा रखकर भी पूरे समर्पण के साथ कार्यक्रम में भागीदारी निभाई और आयोजन को सफल बनाया, जिसके लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
