वार्षिक क्रीड़ा समारोह में प्राची, आदित्य, अवनेंद्र बने चैंपियन

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। जनता कॉलेज बकेवर में आयोजित वार्षिक क्रीड़ा समारोह का समापन कार्यक्रम मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी सर्वेंद्र सिंह चौहान की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सर्वेंद्र सिंह चौहान, विशिष्ट अतिथि प्रबंधकारिणी सचिव मंजू मिश्रा, पूर्व सचिव अरविंद कुमार मिश्र, प्राचार्य प्रो. राजेश किशोर त्रिपाठी की उपस्थिति में हुआ। मंचासीन अतिथियों का स्वागत क्रीड़ा प्रभारी डॉ ज्योति भदौरिया, सह-क्रीड़ा प्रभारी डॉ. योगेश शुक्ल एवं डॉ आनंद सिंह, क्रीड़ा शिक्षिका मीनू त्रिपाठी एवं डा. दिव्यांश पाण्डेय द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के साथ मंच पर मुख्य अनुशासन अधिकारी प्रो. अशोक कुमार पांडेय,आइक्यूएसी प्रभारी प्रो. ललित गुप्ता, क्रीड़ा प्रभारी डॉ. ज्योति भदौरिया, डॉ.योगेश शुक्ल, डॉ. आनंद सिंह की उपस्थिति में वार्षिक क्रीड़ा समारोह की अंतिम प्रतियोगिता को छात्र एवं छात्राओं की 400 मी. रिले दौड़ के साथ शुरू किया गया, जिसमें- छात्राओं में प्राची, सुजाता, रिचा एवं अनामिका की टीम प्रथम, तान्या, कल्कि, स्वेता एवं छवि कुमारी की टीम द्वितीय तथा श्रेया, नंदिनी, मोहिनी एवं प्रिया की टीम तृतीय स्थान पर विजेता रही। छात्रों में प्रथम स्थान पर ललित कुमार, अभिषेक,आशीष भदौरिया एवं वीर प्रताप की टीम, द्वितीय स्थान पर दीपेश कुमार, अभय प्रताप, राजपाल सिंह एवं शिबू कुमार की टीम तथा तृतीय स्थान पर मोहित, अजीत,अर्जुन कुमार एवं रजनीश कुमार की टीम विजेता रही। मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी सर्वेंद्र सिंह चौहान ने छात्र जीवन के खेलकूदों को भविष्य के सर्वांगीण विकास हेतु व्यक्तित्व को तरासने और निखारने वाला बताया। दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के समस्त विजेता छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि एवं कॉलेज परिवार द्वारा मेडल प्रमाण पत्र तथा टी -शर्ट वितरित करके सम्मानित किया गया। समस्त प्रतियोगिताओं के मूल्यांकन के पश्चात उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में बीएससी गणित षष्ठम सेमेस्टर की छात्रा प्राची को छात्रा चैंपियन तथा बीएससी कृषि षष्ठम सेमेस्टर के छात्र आदित्य राठौर एवं बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर के छात्र अवनेन्द्र सिंह को संयुक्त रूप से छात्र चैंपियन अगले एक सत्र के लिए घोषित किया गया, मुख्य अतिथि द्वारा चैंपियन छात्रों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। समापन कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी डॉ दिव्य ज्योति मिश्र द्वारा किया गया। प्रतियोगिताओं को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु क्रीड़ा अधीक्षिका डॉ. ज्योति भदौरिया द्वारा कालेज परिवार के समस्त सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया | जनता कॉलेज बकेवर के समस्त प्राध्यापक एवं शिक्षणेत्तर सहयोगियों सहित छात्र- छात्राओं की उपस्थिति एवं सहयोग रहा। विजेताओं को सम्मानित करते मुख्य अतिथि व आयोजक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *