पत्रकारों का होली मिलन समारोह: संवाद, संस्कृति और एकता का मंच बना; खेली फूलों की होली।

करंट विजन संवाददाता

इमरान खान

जसवंतनगर/इटावा। हाईवे स्थित एक होटल में पत्रकारों ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। यह आयोजन पारंपरिक उत्सव से आगे बढ़कर संवाद, संस्कृति और सामाजिक एकता का सशक्त मंच बना। कार्यक्रम में रंगों की उमंग के साथ वैचारिक आदान-प्रदान और सौहार्द का वातावरण देखने को मिला।
यह आयोजन केवल होली के उत्सव तक सीमित नहीं रहा, बल्कि मीडिया और समाज के बीच सकारात्मक संवाद स्थापित करने का माध्यम भी बना। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और सोशल मीडिया से जुड़े पत्रकारों की सक्रिय भागीदारी ने समारोह को गरिमामय स्वरूप प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन सुबोध पाठक ने प्रभावी ढंग से किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अनुराग गुप्ता, यशवंत चतुर्वेदी, प्रेम कुमार शाक्य और मेघ सिंह वर्मा ने होली के आध्यात्मिक व सांस्कृतिक महत्व पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि यह पर्व आपसी भेदभाव मिटाकर नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश देता है। आलोक उपाध्याय, चेतन जैन और पंकज राठौर ने ऐसे आयोजनों को सामाजिक समरसता और भाईचारे को सुदृढ़ करने वाला बताया।
समारोह में अमित द्विवेदी, मोहन सिंह राजपूत, मनोज कुमार, बृजेश यादव, रजनीश यादव, राहुल यादव, आशीष कुमार आदि पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने मोहम्मद आसिफ के साथ मिलकर फूलों की होली खेली। गुलाब और गेंदा की पंखुड़ियों के बीच मनाया गया यह उत्सव हिंदू-मुस्लिम एकता और गंगा-जमुनी तहज़ीब की प्रतीकात्मक मिसाल बन गया।
अंत में मोहम्मद आसिफ ने उपस्थित सभी पत्रकारों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया समाज की जागरूकता और दिशा निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे आयोजन आपसी विश्वास, संवाद और सहयोग को मजबूती प्रदान करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *