करंट विज़न संवाददाता
जनपद कानपुर देहात के तिगाई क्षेत्र पंचायत में चुनावी माहौल अब पूरी तरह गर्म हो चुका है। जिला पंचायत क्षेत्र से उम्मीदवार सौरव यादव ने क्षेत्र का व्यापक दौरा किया और घर-घर जाकर लोगों से जनसंपर्क किया। दौरे के दौरान सौरव यादव ने क्षेत्र के बड़े-बुजुर्गों, माता-बहनों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया और क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं भी साझा कीं। उन्होंने लोगों से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि जनता का भरोसा ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। स्थानीय लोगों से संवाद के दौरान सौरव यादव ने क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने और जनसमस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। जनसंपर्क अभियान के दौरान समर्थकों में उत्साह भी देखने को मिला। फिलहाल तिगाई क्षेत्र पंचायत में चुनावी हलचल तेज है और सभी प्रत्याशी जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटे हुए हैं।
