जनपद इटावा में पैदल गश्त व चेकिंग अभियान तेज*

करंट विजन संवाददाता

इमरान खान

इटावा : एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में बृहस्पतिवार को जनपद भर के थाना/चौकी प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल गश्त की। इस दौरान भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों और चौराहों पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की गई।

पुलिस ने आम नागरिकों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया। यह अभियान कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से चलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *