खुशनुमा माहौल में हुई रमज़ान के दूसरे जुमे की नमाज़

रोजेदारों ने मांगी मुल्क में अमनचैन की दुआ

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। रमजान उल मुबारक के दूसरे जुमे की नमाज हजारों रोजेदार मुसलमानों ने शहर की विभिन्न मस्जिदों में उत्साह से अदा की और मुल्क में अमनचैन व आपसी सौहार्द की दुआ की। रोजेदारों और मुसलमानों ने रमजान के दूसरे जुमे की नमाज के लिए सुबह से ही तैयारियां शुरू कर दीं थीं, मुस्लिम समाज के बुजुर्ग, नवयुवक और बच्चों ने जहां शहर की विभिन्न मस्जिदों में रमजान के दूसरे जुमे की नमाज खुशनुमा माहौल में अदा की वहीं महिलाओं ने अपने अपने घरों पर जुमे की नमाज अदा की। शाही मस्जिद नोरंगबाद, सिंग्नल वाली मस्जिद, मस्जिद पंजाबियान कटरा शहाब खां, मस्जिद काली कबरें, मस्जिद शाहगंज, मस्जिद जिन्नातों वाली, मस्जिद हिसामुद्दीन, शाही जामा मस्जिद, मस्जिद पक्का तालाब, मस्जिद इस्लामिया बोर्डिंग, मस्जिद अक़्सा रामगंज ढाल, मस्जिद सराय कटरा सेवा कली, मस्जिद बुलाक़ी, मस्जिद कुरैशियान नया शहर, मस्जिद दरगाह वारसी, मस्जिद कटरा पुर्दल खां, मस्जिद गाड़ीपुरा, मस्जिद स्टेशन रोड, मस्जिद रामगंज, मस्जिद पचराहा, मस्जिद शेख जलाल, मस्जिद स्टेशन रोड, मस्जिद गाड़ीपुरा, मस्जिद शाहगंज, मस्जिद जिन्नातों वाली, मस्जिद कचहरी, मस्जिद साबितगंज, मस्जिद मोहल्ला अड़ाड़ स्टेशन रोड, सहित अनेक मस्जिदों में रमजान के पहले जुमे की नमाज हुई। नमाज के बाद रोजेदारों सहित हजारों नमाजियों ने मुल्क में अमनचैन की दुआ की। अंजुमन हैदरी कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शावेज़ नक़वी ने बताया कि शिया समुदाय की घटिया अज़मत अली स्थित जामा मस्जिद पंजतनी में मौलाना अनवारुल हसन जैदी इमामे जुमा इटावा ने खुशनुमा माहौल में रमजान के दूसरे जुमे की नमाज अदा कराई। मौलाना अनवारुल हसन जैदी इमामे जुमा इटावा, अल्हाज़ कमर अब्बास नकवी करबलाई, हाजी अरशद मरगूब, राहत अक़ील, मौलवी ताबिश रिज़वी, शावेज़ नक़वी, निहाल खान, तनवीर हसन, इबाद रिज़वी, हाजी फजल यूसुफ, फुरकान अहमद, गुफरान अहमद, मो. गुलशेर, खादिम अब्बास, हाजी गुड्डू मंसूरी, कासिम अंसारी, तसलीम मंसूरी एड., मोनू बशीर, शफी अहमद बालक, कामरान खान, हाजी अजीम वारसी, वाई के शफ़ी, निहाल खान सहित नमाजियों ने अल्लाह से मुल्क में अमनचैन की दुआ की।रमज़ान के पहले जुमे की नमाज में खुतबा देते मौलाना अनवारुल हसन जैदी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *