टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का जोरदार प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पर गरजा आक्रोश

करंट विज़न संवाददाता

फतेहपुर। टीईटी की अनिवार्यता को लेकर जिले में शिक्षकों का आक्रोश सड़कों पर फूट पड़ा। बड़ी संख्या में शिक्षक बीएसए कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन कर अपनी मांगों को बुलंद किया। कलेक्ट्रेट परिसर में शिक्षकों ने जमकर नारेबाजी करते हुए निर्णय का विरोध जताया।प्रदर्शन का नेतृत्व उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह तथा उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अजय मिश्रा ने किया। शिक्षकों का कहना था कि पूर्व में नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता लागू करना अन्यायपूर्ण है, जिससे हजारों शिक्षकों की सेवा और भविष्य पर संकट खड़ा हो सकता है।शिक्षकों ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपते हुए मांग की कि पहले से कार्यरत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से छूट दी जाए। वक्ताओं ने कहा कि नियुक्ति के समय लागू नियमों के आधार पर सेवा दे रहे शिक्षकों पर नए नियम थोपना न्यायसंगत नहीं है। अजय मिश्रा ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। वहीं राजेंद्र सिंह ने इसे शिक्षकों के सम्मान और अधिकारों से जुड़ा गंभीर विषय बताया। प्रदर्शन के दौरान विजय त्रिपाठी, राजेंद्र त्रिपाठी सहित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *