पीस कमेटी की बैठक संपन्न, शांति व सौहार्द बनाए रखने पर जोर

करंट विज़न संवाददाता

फतेहपुर। कोतवाली खागा परिसर में नायब तहसीलदार एवं कोतवाली प्रभारी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना रहा।बैठक में कोतवाली प्रभारी रमेश पटेल, क्राइम इंस्पेक्टर राम आसरे, मझिलगांव चौकी इंचार्ज दिनेश सिंह, खागा कस्बा इंचार्ज अनीश सिंह, व्यापार मंडल के प्रतिनिधि एवं समाजसेवी अजय त्रिपाठी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।इस दौरान हफीज बुदवन, प्रधान प्रतिनिधि रामप्रकाश टेनी, अवर अभियंता डी.डी. सोलंकी, लेखपाल अनिल पाल, नगर के सभासद एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।अधिकारियों ने सभी से आपसी सौहार्द बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *