अयोध्या में रामलला के दर्शन कर अभिभूत हुए शिवराज सिंह चौहान, देशवासियों के लिए मांगा आशीर्वाद।

करंट विज़न संवाददाता

नई दिल्ली/अयोध्या- केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को पुण्यभूमि अयोध्या पहुंचकर राम मंदिर में विराजमान रामलला के दर्शन-पूजन किए। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राम मेरे आराध्य और जीवन के आधार हैं। प्रभु श्रीराम आस्था का आलोक और मर्यादा का मूर्त स्वरूप हैं, जो प्रत्येक हृदय में विराजमान हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या धाम में रामलला के दर्शन का परम सौभाग्य प्राप्त होने पर मेरा हृदय अद्भुत ऊर्जा से भर उठा। दिव्य, भव्य और अलौकिक मंदिर में विराजमान रामलला के तेजस्वी स्वरूप को देखकर मेरी नजरें ठहर गईं। उन्होंने कहा कि, प्रभु श्रीराम हम सभी पर अपनी कृपा की वर्षा करें और सदैव सन्मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *