करंट विज़न संवाददाता
नई दिल्ली/वाराणसी- केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को धर्मनगरी काशी में काशी के कोतवाल के रूप में विख्यात काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। केन्द्रीय मंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना कर देशवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि काशी में श्री काल भैरव जी के दर्शन-पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। बाबा की कृपा सभी देशवासियों पर बनी रहे। सभी सुखी, निरोगी हों, सबका मंगल हो यही कामना है।
