अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026–27 की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न

जनपद के कुल 172 पात्र अभ्यर्थी 08 मार्च 2026 को देंगे प्रवेश परीक्षा.

करंट विज़न संवाददाता

जनपद में अटल आवासीय विद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2026–27 में कक्षा 6 एवं कक्षा 9 में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों हेतु आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा की तैयारियों के संबंध में विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई। प्रवेश परीक्षा दिनांक 8 मार्च 2026 को अकबरपुर गर्ल्स इंटर कॉलेज, अकबरपुर में आयोजित की जाएगी। बैठक में बताया गया कि जनपद से कुल 447 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें कक्षा 6 हेतु 252 तथा कक्षा 9 हेतु 195 आवेदन प्राप्त हुए। परीक्षण के उपरांत कुल 172 पात्र अभ्यर्थियों के आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। इनमें कक्षा 6 के 113 एवं कक्षा 9 के 59 अभ्यर्थी 8 मार्च को आयोजित परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा का समय कक्षा 6 हेतु प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा कक्षा 9 हेतु प्रातः 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। शासन के निर्देशानुसार दिव्यांग अभ्यर्थियों को मांग के आधार पर 40 मिनट का अतिरिक्त समय प्रदान किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट, पुलिस व्यवस्था तथा परीक्षा की निष्पक्षताH सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। सहायक श्रम आयुक्त को निर्देशित किया गया कि स्वीकृत एवं अपात्र अभ्यर्थियों को दूरभाष के माध्यम से सूचना उपलब्ध कराई जाए तथा पात्र अभ्यर्थियों को समय से प्रवेश पत्र वितरित किए जाएं। जिन अभ्यर्थियों को परीक्षा के एक दिन पूर्व तक प्रवेश पत्र प्राप्त न हों, उनके लिए परीक्षा केंद्र के बाहर हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी। बैठक में शत-प्रतिशत प्रवेश पत्र वितरण, परीक्षार्थियों के बैठने की रेंडम व्यवस्था, कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी रेंडम आधार पर लगाए जाने, बिना आई कार्ड किसी भी अधिकारी/कर्मचारी के प्रवेश पर प्रतिबंध, सीसीटीवी निगरानी, प्रश्नपत्रों के सुरक्षित लाने-ले जाने एवं वितरण तथा परीक्षा उपरांत संग्रहण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही परीक्षा केंद्र पर शुद्ध पेयजल, स्वच्छता, शौचालय एवं विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया। बैठक में राम आशीष सहायक श्रमायुक्त, अशोक कुमार डीसी एनआरएलएम, सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *