वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, थाना बकेबर पुलिस की कार्रवाई

करंट विज़न संवाददाता

फतेहपुर। एसपी के निर्देश पर अपराध एवं वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बकेबर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की लंबे समय से तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। थाना पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *