सघन पैदल गश्त से आमजन को मिला सुरक्षा का भरोसा
करंट विज़न संवाददाता
फतेहपुर। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों द्वारा मय पुलिस बल अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन पैदल गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाया गया।इस दौरान पुलिस टीमों ने बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतते हुए संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की गहन जांच की। गश्त के दौरान आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का एहसास कराया गया तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और ऐसे सघन अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
