मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत कुल 52 जोड़ों का सामूहिक विवाह नुमाईश ग्राउण्ड नगर निकाय सिकन्दरा में हुआ सम्पन्न

करंट विज़न संवाददाता

कानपुर देहात में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मा०मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद कानपुर देहात में आज दिनांक 25 फरवरी 2026 को कुल 52 जोड़ों का सामूहिक विवाह नुमाईश ग्राउण्ड नगर निकाय सिकन्दरा में सम्पन्न हुआ, जिसमें नगर निकाय राजपुर-03, सिकन्दरा-01, शिवली-01, अकबरपुर-09, रूरा-10 एवं विकास खण्ड मैथा-05, रसूलाबाद-10, झींझक-13 के जोड़ों को सम्मिलित किया गया। जोड़ों का विवाह गायत्री परिवार के पुरोहितों द्वारा हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार विधि-विधान से सम्पन्न कराया गया। विवाह स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम में श्री अजीत सिंह पाल, मा०राज्य मंत्री विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रानिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, श्रीमती सीमा पाल, मा०अध्यक्ष नगर पंचायत सिकन्दरा द्वारा वर-वधू को आशीर्वाद दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन व मुख्य विकास अधिकारी विधान उपायुक्त मनरेगा, एस०एन० द्विवेदी उप निदेशक, समाज कल्याण कानपुर मण्डल कानपुर व सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी / अधिशासी अधिकारी नगर निकाय उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *