सपा की चुनावी तैयारी जोरों पर

नीलम कठेरिया गांव-गांव पहुंचकर अखिलेश के संकल्पों से जनता के दिलों में बना रही स्थान

2027 में रसूलाबाद विधानसभा से सपा के टिकट की प्रबल दावेदार

करंट विज़न संवाददाता

रसूलाबाद कानपुर देहात। समाजवादी पार्टी ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति को तेजी से अमल में ला दिया है। रसूलाबाद विधान सभा क्षेत्र से पार्टी की टिकट की सबसे मजबूत दावेदार नीलम कठेरिया ने गांव-गांव का दौरा शुरू कर दिया है। वे घर-घर जाकर समाजवादी पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों जैसे मुफ्त बिजली युवाओं के लिए रोजगार किसानों की आय दोगुना करने और महिलाओं के सम्मान का जोरदार प्रचार कर सपा सरकार में हुए विकाश कार्यों का पूरा ब्यौरा विस्तार से जनता को बता रही हैं। उनका यह अभियान न केवल पार्टी की जमीनी पकड़ मजबूत कर रहा है बल्कि क्षेत्रवासियों में उत्साह का संचार भी कर रहा है। नीलम कठेरिया का जन्म कहिजरी क्षेत्र के ग्राम धन्नी निवादा में एक सम्मानित परिवार में हुआ। उनके पिता श्री गोवर्धन लाल कठेरिया लगभग 18 वर्षों तक ग्राम प्रधान रहे जिनकी सामाजिक प्रतिष्ठा आज भी क्षेत्र में गूंजती है। नीलम स्वयं बिधूना विधानसभा की ताजपुर ग्राम सभा में लगातार दो पंचवर्षीय कार्यकाल से ग्राम प्रधान हैं—पहले एससी आरक्षित सीट पर और वर्तमान में सामान्य सीट पर उनके कुशल नेतृत्व में ताजपुर ग्राम सभा ने विकास के नए आयाम गढ़े हैं जैसे सड़कें पानी की आपूर्ति स्कूलों का सौंदर्यीकरण और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार के लिए सराहनीय प्रयास किए । मिलनसार स्वभाव और हर वर्ग किसान युवा महिलाएं और दलित भाईचारा के प्रति समर्पण के कारण नीलम का क्षेत्र में अपार प्रभाव है। लोग उन्हें बहन जी कहकर स्नेह से पुकारते हैं और उनकी सपा सरकार की योजनाओं से जुड़ी सफलताओं की सराहना करते हैं।
समाजवादी पार्टी में नीलम कठेरिया ने अपनी मेहनत और निष्ठा से निर्विवाद स्थान बना लिया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी उन्हें खुला संरक्षण प्रदान करते हैं जो उनके नेतृत्व पर पार्टी हाईकमान के अटूट विश्वास को दर्शाता है। अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा ने उत्तर प्रदेश में पुनः सत्ता की बागडोर संभालने का संकल्प लिया है और नीलम जैसे समर्पित कार्यकर्ता इसकी मजबूत कड़ी हैं। स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि नीलम कठेरिया के इस प्रचार अभियान और जातीय समीकरण से रसूलाबाद विधान सभा सीट पर सपा की जीत के कयास अभी से ही लगाए जाने लगे । नीलम कठेरिया ने बताया कि आने वाले दिनों में उनका दौरा और तेज होगा जिससे पार्टी का वोट बैंक और मजबूत बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *