करंट विज़न संवाददाता
प्रयागराज। प्रातः 10 बजे से आयोजित जनता दर्शन में जिलाधिकारी प्रयागराज ने जनसामान्य की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी ने प्रत्येक फरियादी की शिकायत एक-एक कर सुनी और कई मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराई। उन्होंने निर्देश दिया कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान किया जाए।विशेष रूप से भूमि विवाद से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देते हुए पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम को तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने आम नागरिकों से अपील की कि यदि उनकी कोई शिकायत हो तो वे जनता दर्शन में स्वयं उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र दे सकते हैं। साथ ही नागरिकों को सलाह दी गई कि वे अपनी समस्या के संबंध में सर्वप्रथम संबंधित विभागीय अधिकारी को अवगत कराएं, जिससे त्वरित कार्रवाई संभव हो
