करंट विज़न संवाददाता
इटावा। सदर कोतवाली के रामलीला रोड पर नाला निर्माण के दौरान सड़क पर पड़ी गिट्टी से आये दिन हादसे हो रहे हैं, दो बाइक सवार युवक गिट्टी पर फिसलकर सामने से आ रही कार से टकरा घायल हो गए। रामलीला रोड पर नाला निर्माण का कार्य धीमी गति से हो रहा है और सड़क पर पड़ी गिट्टी व मिट्टी सड़क हादसों को न्यौता दे रही है। रामलीला मार्ग काफी व्यस्त मार्ग है हर समय यहां से वाहनों का आवागमन बना रहता है। स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर सड़क की समय पर सफाई कराई जाये और सुरक्षा इंतजाम किए जाये तो हादसों से बचा जा सकता है। रामलीला रोड शहर का मुख्य और अत्यंत व्यस्त मार्ग है। यहां इन दिनों नाला निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। निर्माण कार्य के चलते सड़क पर गिट्टी और अन्य सामग्री बिखरी पड़ी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से सड़क की सफाई नहीं कराई गई जिससे दोपहिया वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है और हादसे हो रहे हैं। रामलीला रोड पर नाले निर्माण से लगा मिट्टी का ढ़ेर।
