जिला जज ने कन्याओं को बेबी किट व धात्री महिलाओं को ड्राईफ्रूट वितरित किये

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत शासन के निर्देशानुसार जिला महिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम रजत सिंह जैन जिला एंव सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में नवजात कन्यायाओं का जन्म केक काटकर मनाया गया जिसके उपरान्त जनपद न्यायाधीश रजत सिंह जैन ने जिला महिला चिकित्सालय में 19 नवजात कन्याओं को बेबी किट व उनके जन्मप्रमाण पत्र तथा धात्री माताओं बबली कुमारी, सोनी, स्नेह प्रभा, प्रभा देवी, नेहा, रजनी प्रजापति आदि को ड्राईफ्रूट भेट कर सम्मानित किया। जनपद न्यायाधीश ने नवजात कन्याओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये उन्हे आर्शीवाद प्रदान किया तथा उनकी माताओं और उनको विभिन्न सरकारी योजनाएं जैसे सुकन्या समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, प्रथम श्रेणी, बेटी के जन्म पर 5000 रुपये, द्वितीय श्रेणी एक वर्ष तक का टीकाकरण पूर्ण होने पर 2000 रुपये, तृतीय श्रेणी कक्षा 1 में प्रवेश पर 3000 रुपये, चतुर्थ श्रेणी कक्षा 6 में प्रवेश पर 3000 रुपये, पंचम श्रेणीबकक्षा 9 में प्रवेश पर 5000 रुपये, षष्टम श्रेणी 10वी या 12वी कक्षा उत्तीर्ण कर 2 वर्षीय या अधिक अवधि के डिप्लोमा या स्नातक में प्रवेश पर 7000 रुपये, जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दन योजना जैसी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जुडकर अधिक से अधिक आर्थिक सशक्तीकरण से नारी सशक्तीकरण की ओर बढ़ने के लिये प्रेरित किया।जिला प्रोबेशन अधिकारी ने नवजात कन्याओं की माताओं एवं उनके परिवारीजनों को उ.प्र. सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुये अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया तथा विभागीय योजनाओं के पेम्पलेट आदि का वितरण कराया। कार्यक्रम मे विनय कुमार जिला प्रोबेशन अधिकारी, डा. अनिल कुमार मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महिला, डा. यश्मिता सिंह, जिला प्रोबेशन कार्यालय एवं जिला महिला चिकित्सालय का समस्त स्टाफ सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में केक काटते जिला जज रजत सिंह जैन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *