जिले के छात्रों का लखनऊ के विज्ञान केंद्र में भ्रमणः ब्रह्मांड की बारीकियां समझीं, वैज्ञानिक प्रयोग किए

करंट विज़न संवाददाता

दिबियापुर ।नगर मॉडल स्कूल के कक्षा चार और पांच के विद्यार्थियों ने हाल ही में लखनऊ स्थित आंचलिक विज्ञान केंद्र का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों ने अपने शिक्षकों के साथ ब्रह्मांड और सौर मंडल की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के दौरान, विद्यार्थियों ने समुद्र की गहराई में जलीय जीवन का अनुभव किया। उन्होंने 3डी फिल्म के माध्यम से इकोस्टिंग एवं जैवविविधता को समझा।साइंस सिटी में छात्रों ने विभिन्न प्रयोग-आधारित मॉडल्स की सहायता से विज्ञान के मूलभूत सिद्धांतों को समझा। उन्होंने वैज्ञानिक सिद्धांतों पर आधारित झूलों पर भी प्रयोग किए, जिससे उन्हें खेल-खेल में विज्ञान को व्यावहारिक रूप से समझने का अवसर मिला। विद्यालय के प्राचार्य पंकज द्विवेदी ने बताया कि स्कूल समय-समय पर ऐसी शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन करता है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में नवोन्मेषी सोच का विकास करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *