पीरनपुर में एम० के० आई वियर ऑप्टिकल्स एण्ड आई टेस्टिंग सेंटर का भव्य उद्घाटन

भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया शुभारंभ

करंट विज़न संवाददाता

फतेहपुर।पीरनपुर, फतेहपुर में एम० के० आई वियर ऑप्टिकल्स एण्ड आई टेस्टिंग सेंटर का भव्य उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के पूर्व विधायक विक्रम सिंह सहित अन्य सम्मानित गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने सेंटर संचालक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आधुनिक आई टेस्टिंग सुविधाओं से क्षेत्र के लोगों को बेहतर नेत्र जांच और ऑप्टिकल सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी। उन्होंने इसे जनहित में सराहनीय पहल बताया।कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य लोगों ने नए प्रतिष्ठान के सफल संचालन की कामना की और क्षेत्रवासियों के लिए इसे उपयोगी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *